अगर पेट स्वस्थ है तो आप भी स्वस्थ रह सकते हैं। हमारे खानपान की आदतों के कारण हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिस प्रकार अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार आवश्यक है, उसी प्रकार उचित मल त्याग भी आवश्यक है।
अगर सुबह पेट साफ रहता है तो हम दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही वजन नियंत्रित रहता है और शरीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से दूर रहता है। कब्ज अगर सुबह के समय हो तो अधिक कष्टदायक होता है।
इसके लिए हम कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन, कुछ और चीजों को करने से यह समस्या दूर हो सकती है।
हर सुबह व्यायाम करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है, लेकिन अगर आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाना चाहते हैं तो योग करना जरूरी है। अगर आप कब्ज से राहत चाहते हैं तो भुजंगासन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
भुजंगासन भुजंग शब्द से बना है। इसका अर्थ है सांप जैसी मुद्रा। आपने कोबरा सांप को अपना जहर फैलाते देखा होगा। इसीलिए इसे कोबरा स्ट्रेच के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन भी सूर्य नमस्कार में शामिल है।
अगर आप बहुत ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं या आप तनाव में हैं तो इस आसन को करने से आपको आराम महसूस होगा। इसे पेट के बल लेट कर करना होता है। यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, जिससे थकान दूर होती है। इस आसन को करने में बहुत ही कम समय लगता है। इसलिए इसे आप खाली पेट कभी भी कर सकते हैं।
भुजंगासन करने का सही तरीका
- सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। पैरों को सीधा और लंबा फैलाएं।
- हथेलियों को कंधों के नीचे फर्श पर रखें। शरीर को ढीला छोड़ दें।
- सांस छोड़ें और अपने कंधों को फर्श से ऊपर उठाएं
- अब सांस भरते हुए सिर और कंधों को जमीन से ऊपर उठाएं। जहां तक हो सके सिर को पीछे की ओर ले जाएं।
- जितना हो सके पीछे की ओर झुकते रहें। साथ ही कोहनियों को भी सीधा कर लें।
- सांस को नियंत्रित करना या सांस को अंदर रोककर कुछ देर इसी स्थिति में रहना जरूरी है।
- सांस छोड़ते हुए नीचे आएं।
- इस आसन को 5 बार किया जा सकता है।