सर्दी का मौसम कई तरह के मौसमी खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। एक अध्ययन में मौसमी फलों और सब्जियों को स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से फायदेमंद पाया गया है। मटर इस मौसम में मिलने वाली ऐसी ही एक बहुत ही गुणकारी सब्जी है। 

दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मटर का सेवन पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है। मटर में कई तरह के विटामिन-मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इन्हें शरीर के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। इससे शरीर को जरूरी प्रोटीन और फाइबर आसानी से मिल सकता है।

मटर खाने के फायदे-

शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हरी मटर का सेवन मधुमेह को दूर करने में लाभकारी हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में लाभ हो सकता है। मटर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है, जो मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हरी मटर खाने की आदत शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।

पाचन के लिए मटर के फायदेमंद

हरी मटर में फाइबर भी अधिक होता है, जो उन्हें पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाता है। फाइबर आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है और इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का खतरा भी कम होता है। पेट की समस्याओं जैसे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) में मटर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है।

मटर दिल के लिए फायदेमंद होती है

हरी मटर को हृदय-स्वस्थ भोजन माना जाता है, क्योंकि इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं जो हार्ट को स्वस्थ रखने और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद हो सकते हैं। माना जाता है कि इन पोषक तत्वों से भरपूर आहार उच्च रक्तचाप को रोकने में फायदेमंद माना जाता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार का चयन करना आवश्यक माना जाता है।

मटर में कैंसर रोधी गुण

हरी मटर के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। मटर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने और कोशिकाओं को मुक्त कणों से बचाने के लिए आवश्यक होते हैं। हरी मटर में सैपोनिन्स, पौधों के यौगिक होते हैं जिनमें एंटीकार्सिनोजेनिक प्रभाव होते हैं। सैपोनिन कैंसर कोशिकाओं को रोकने और ट्यूमर के विकास को रोकने में भी फायदेमंद होते हैं।