साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में नो-मास्क हैलोवीन फेस्टिवल में सैंकड़ों लोग जमा हुए। इस दौरान दर्जनों लोगों को हार्ट अटैक आ गया। दरअसल, सड़कों पर इतने लोग जमा हो गए कि हंगामा मच गया। इस फेस्टिवल में करीब 1 लाख लोग मौजूद थे।
राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने योंगसान-गु जिले के इटावान में एक प्रतिक्रिया दल को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
दमकल विभाग ने बताया कि भारी भीड़ के कारण 81 लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्या उत्पन्न हो गई। महामारी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में 100,000 लोगों के बिना मास्क के हैलोवीन कार्यक्रम मनाए जाने की सूचना मिली है।
वहां से सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ तौर पर भारी भीड़ से घिरी सड़क पर कई लोगों का आपातकालीन सेवाओं से इलाज होता दिख रहा है। आपको बता दें कि हैलोवीन मनाने के लिए राजधानी सियोल की सड़कों पर कई लोग जमा हो गए। इस बीच भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि दहशत का माहौल बन गया था।
गौरतलब है कि हैलोवीन दुनिया के कई पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। अब यह दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है। कहा जाता है कि हैलोवीन की रात चंद्रमा अपने नए अवतार में प्रकट होता है।