भोपाल,
गर्मी के बीच राजधानी से सटे गांवों में जमकर की जा रही कटौती से लोग बेहाल है। खेतों में मूंग की फसल सूख रही है तो शादियों में बिजली के अतिरिक्त विकल्प पर खर्च बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चे उम्रदराज और बीमार लोगों को हो रही हैं। इन्हें गर्मी के कारण घबराहट हो रही है। बच्चों के तो बीमार हो रहे हैं। ईंटखेड़ी निवासी मसूर अली ने बताया कि घंटों बिजली बंद की जा रही थी। रात में दो-दो घंटे तक बिजली बंद कर देते हैं। दिन में भी लगातार बिजली आती-जाती रहती है। बच्चे सो नहीं पा रहे हैं, जिसके कारण बीमार पड़ रहे हैं।
बिना सूचना के ..बंद हो रही बिजली:
इस्लामपुर के सदन सिंह ने बताया कि बिना सूचना के बिजली बंद करते हैं। बार-बार ऐसा किया जा रहा है। फसलों को बहुत नुकसान हो चुका है। बच्चों की स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। बिजली बंद होने के बाद से वह सो नहीं पाते हैं। परेशान होते हैं। रात में बिजली कट के बाद अधूरी नींद से जाग जाते हैं। रोने के कारण उनमें चिड़चिड़ापन होने लगा है। गांवों में मच्छरों की भरमार है। बिना कूलर, पंखे के सो नहीं पा रहे हैं। इधर शहरों में भी रोजाना कटौती से लोग संबंधित क्षेत्र के लोग परेशान हो रहे हैं। देवेंद्र गोस्वामी का कहना है कि हर 10 से 15 कॉलोनियों में कटौती करते हैं। मेंटेनेंस के नाम पर की जाने वाली कटौती में कुछ क्षेत्रों कि बिजली को तो बार-बार बंद किया जा रहा है। इसके कारण पानी सप्लाई से लेकर सभी काम प्रभावित हो जाते हैं। दूसरे शहरों में भी मेंटेनेंस किया जाता है लेकिन वहां इतनी कटौती नहीं की जाती है।