मध्यप्रदेश के आसमान से बादलों का डेरा ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। राजधानी भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई।
भोपाल में मंगलवार को शाम तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। उज्जैन में भी कमोबेश यही हाल रहा। रीवा में तो तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जबलपुर में 19 मिमी और उमरिया में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, पचमढ़ी, मंडला, खजुराहो और सागर में भी हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने 5 मई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, निवाड़ी, बड़वानी, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर और मंदसौर में ओलावृष्टि होने की संभावना है।