केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने की ख़बर आ रही है। हादसे में 6 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। हेलीकॉप्टर फाटा से केदारनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा था। इसी बीच वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा केदाननाथ धाम से 2 किलोमीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है, कि ये दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी आर्यन कंपनी का था। राहत और बचाव के लिए प्रशासन की टीमों को मौके पर भेजा गया है।

दुर्घटना में पायलट समेत 6 लोगों के मरने की खबर है । बताया जा रहा है, कि मौसम साफ न होने के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ।  ये ख़बर भी सामने आई है, कि जब हादसा हुआ उस वक्त तेज बारिश हो रही थी। मौसम अचानक खराब हो गया। साथ ही इस क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। ये हादसा केदारनाथ के गरुड़ चट्टी के पास हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई हैं।