Hemant Soren Oath Taking: तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की..!!

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद 4 जुलाई शुक्रवार को हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस प्रकार हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड की सत्ता पर काबिज हो गये। इससे पहले, आज दोपहर में भारत के शीर्ष नेताओं के साथ हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। 

हेमंत सोरेन ने झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, कांग्रेस, जेएमएम और राजद के प्रमुख नेता मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रची गई अलोकतांत्रिक साजिश का अंत शुरू हो गया है।

हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। तथाकथित भूमि घोटाला मामले में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था। बुधवार को चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।