भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की अनुशंसा के पालन में सात जिलों  अलीराजपुर, झाबुआ, छिन्दवाड़ा, बडवानी, धार, उमरिया एवं शहडोल के सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को नये निर्देश जारी किये हैं।

निर्देश में कहा गया है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम द्वारा आदिवासी बाहूल्य जिलों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई समस्याएं /कमियों के बार में आयोग द्वारा अनुशंसायें की गईं हैं। इसलिये निर्देशित किया जाता है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र/गांवों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं आदिवासियों प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करावें। आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में पीडित व्यक्तियों को मेडिकल सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायें तथा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासियों को हिमोडायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाये।