Hero Destini 125 XTEC स्कूटर में 124.6cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है जो 9 bhp की पावर और 10.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इस स्कूटर में CVT भी मिलेगा।
हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो डेस्टिनी 125 एक्सेस सी स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर के बेस वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 79,990 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इस स्कूटर में Hero MotoCorp की ओर से आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा Hero ने Destini 125 XTEC स्कूटर में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं। इस गियरलेस स्कूटर में नेक्सस ब्लू शेड भी मिलेगा।
Be extra, do extra, with the #HeroDestini125!#HeroMotoCorp pic.twitter.com/M6HwcSfjUl
— Hero MotoCorp (@HeroMotoCorp) July 13, 2021
Hero Destini 125 XTEC रंगों में उपलब्ध - Hero MotoCorp के Destini 125 XTEC स्कूटर को मैट ब्लैक, पर्पल सिल्वर व्हाइट, नोबल रेड, पैंथर ब्लैक, चेस्टनट ब्राउन और मैट रे सिल्वर में खरीदा जा सकता है।
Hero Destini 125 XTEC के फीचर्स- Hero MotoCorp के स्कूटर में रियर व्यू मिरर, मफलर प्रोजेक्टर, राउंड हेडलैम्प्स और हैंडलबार्स पर क्रोम एक्सेंट भी हैं। अन्य अपडेट में बैकरेस्ट के साथ एक नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल-एलईडी हेडलैंप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं।
Hero Destini 125 XTEC का इंजन- हीरो मोटोकॉर्प ने इस स्कूटर में 124.6cc का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 9 bhp की पावर और 10.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इस स्कूटर में CVT भी मिलेगा।
हीरो मोटोकॉर्प में स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मेसन ने कहा, “डेस्टिनी एक्स टीईसी में क्रोम स्ट्राइप, स्पीडोमीटर आर्टवर्क, उभरा हुआ बैकरेस्ट है। इसमें नए एलईडी हेडलैंप और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर भी हैं। अगर आप स्मार्ट स्कूटर की जानकारी ढूंढ रहे हैं तो Destini 125 XTEC Edition आपके लिए है।”
#Hero #Destini125 #XTec Launched at Rs 79,990
— droom (@letsdroom) April 1, 2022
The new #HeroDestini125 XTec gets a new vibrant Nexa Blue color
Featuring @HeroMotoCorp's revolutionary i3S technology, it gets a side-stand visual indication & a Side-stand Engine cut-off switch https://t.co/kAMxigu22u pic.twitter.com/UcqPnHYwVI