प्रदेश की शिवराज सरकार ने स्कूलों में हिजाब पहनने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब से राज्य के स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगेगा. राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल में अब से ड्रेस कोड लागू होगा जिसमें हिजाब ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं होगा.
प्रदेश की शिवराज सरकार ने स्कूलों में हिजाब पहनने को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल में अब से ड्रेस कोड लागू होगा जिसमें हिजाब ड्रेस कोड का हिस्सा नहीं होगा. pic.twitter.com/YIBdmeI5FS
— News Puran (@NewsPuran1) February 8, 2022
स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार बोले हम अनुशासन को देंगे प्राथमिकता, स्कूल में सभी विद्यार्थियों का होगा एक ड्रेस कोड। स्कूल शिक्षा विभाग इसके लिए जारी करेगा गाइडलाइन, अगले साल से ड्रेस कोड को सूचना प्रेषित करेंगे...सभी विद्यार्थियों में समानता का भाव रहे अनुशासन रहे यह हमारी कोशिश...गणवेश से होती है विद्यालय की पहचान।
गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने स्कूल में हिजाब को बैन कर दिया है जिसे लेकर वहां विरोध देखने को मिल रहा है लोगों ने धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार के तहत हिजाब पहनने की दलील दी है.