कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है. इस सूची में 62 नामों की घोषणा की गई है. हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में 62 नाम शामिल है. इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे. उनके सामने कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं. राज्य में सिंगल फेज मेंं 12 नवंबर को मतदान होगा. नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे.

पिछले चुनाव में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे प्रेम कुमार धूमल इस बार लिस्ट से बाहर हैं. हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल बीजेपी द्वारा घोषित 62 उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल नहीं हैं. बीजेपी ने फ़िलहाल अपना सीएम फेस का नाम सामने नहीं रखा हैं. 

बीजेपी ने किसको दिया टिकट?

बीजेपी की पहली लिस्ट में जो मुख्य नेता शामिल है. उनमें चूड़ा से हंसराज, भारमौर से जिया लाल कपूर, चम्बा से पवन नैयर, डलहौजी से डी एस ठाकुर, भतियात से विक्रम सिंह जरयाल, नुरपूर से राकेश पठानिया, इंदोरा से रीता धीमान, फतेहपुर से कृपाल परमार, जावली से अर्जुन सिंह ठाकुर, देहरा से रवीन्द्र सिंह, जसवान प्रगपुर से विक्रम सिंह, ज्वालामुखी से रमेश धवला, जयासिंहपुर से रवीन्द्र धीमान, सुला से विपिन सिंह परमार, नग्रोटा से अरूण कुमार शामिल हैं.

देखिये लिस्ट-