भोपाल: बहन को स्कूटर पर ले जा रहे प्रेमी को भाई ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं रुका तो प्रेमी ने लोडिंग ऑटो से उसका पीछा किया और चलते स्कूटर में प्रेमी और बहन के स्कूटर को टक्कर मार दी। करीब दस मीटर तक ऑटो से टक्कर मारने के बाद वह स्कूटर को घसीटता रहा। इसके बाद प्रेमी की जमकर धुनाई भी की| अयोध्या नगर पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के अनुसार 22 साल का विजय हिरवे कोहेफिजा स्थित अहमदाबाद पैलेस के ईडब्ल्यूएस में रहता है। पेशे से पेंटर  विजय की दोस्ती इलाके में रहने वाली बीस साल की युवती से है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं। 

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे युवती घर से निकली और विजय के साथ स्कूटर पर बैठकर जाने लगी। इस दौरान रास्ते में दोनों को युवती के ताऊ के बेटे अजीम मंसूरी ने देख लिया। उस समय अजीम अपने लोडिंग ऑटो में था। 

दरअसल, वह लोडिंग ऑटो से पानी के कैंपर सप्लाई करता है। बहन को देखते ही अजीम ने उसे आवाज दी और रुकने को कहा, लेकिन बहन ने विजय से कहा कि जल्दी निकलों।

लिहाजा विजय घबरा गया और उसने अपनी स्कूटर की रफ्तार बढ़ा दी। इस प्रकार वह कोहेफिजा से अयोध्या बायपास तक पहुंच गया था। अजीम भी अपने दोस्त रवि रंगीले के साथ लोडिंग वाहन से उनका पीछा करने लगा। 

अयोध्या बाईपास स्थित मिनाल गेट नंबर दो के बाहर बने ब्रेकरों पर विजय ने स्कूटर की रफ्तार कम किया तो पीछा कर रहे अजीम ने उसके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर मारने के बाद करीब दस मीटर तक अजीम स्कूटर को घसीटता रहा। इस घटना में युवती और विजय को गंभीर चोट आई है। हालांकि दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज वायरल..

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस दौरान इलाके के लोगों से पूछताछ की गई? और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए फुटेज में एक स्कूटर पर सवार युवक और युवती जाते हुए नजर आए हैं और लोडिग आटो चालक द्वारा उन्हें टक्कर मारी गई है। 

टक्कर मारने के बाद गिरे स्कूटर चालक ने वहां से दौड़ लगा दी थी। इसके बाद ऑटो चालक ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया था।