केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राजधानी भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की ली। इसमें नक्सलवाद, आतंकवाद, किसान कल्याण महिलाओं और बच्चों पर अपराध, अनाज वितरण और साइबर अपराध पर चर्चा की गई। बैठक में मध्यप्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का भोपाल दौरा निरस्त हो गया वे खराब मौसम के सीएम बघेल रायपुर स्टेट हैंगर से लौट गए। वहीं उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा भी निरस्त हो गया वे वीसी से बैठक में जुड़े।
हालांकि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर भोपाल पहुंच चुके हैं। इधर, ट्रैफिक पुलिस ने गृह मंत्री के अलग-अलग कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। रात 9 बजे कई मार्ग गृहमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान बंद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल से तीन किमी के इलाके में नो फ्लाई जोन रहेगा।
' मध्य क्षेत्रीय परिषद ' की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल हैं। pic.twitter.com/ZQuUpbXifg
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) August 22, 2022
गृहमंत्री को लाल परेड ग्राउंड से पुलिस अकादमी, बरखेड़ा बोंदर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करना थी लेकिन बारिश के कारण यह निरस्त हो गया। अब यह कार्यक्रम रवींद्र भवन में होगा।
इसके बाद रवीन्द्र भवन में पुलिस आवासों और प्रशासनिक भवनों का लोकार्पण करने का कार्यक्रम अभी तक यथावत है। शाम करीब 5 बजे शाह रविन्द्र भवन से विधानसभा भवन पहुंचेंगे। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भारत की नई शिक्षा नीति के सेमिनार में भाग लेंगे। विधानसभा में करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम में शाह रहेंगे।