देश आज रंगों का त्योहार होली मना रहा है। इस साल चूंकि कोरोना के मामले कम है, इसलिए सभी लोग पहले की तरह ही होली का आनंद लेने के लिए घरों से निकल चुके हैं। होली का यह त्योहार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़े उत्साह के साथ मना रहें हैं। राजनीतिक दल भी इसमे पीछे नहीं हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसमें भाग लिया।

सीएम शिवराज के आवास पर होली का जश्न :

भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर होली का शानदार जश्न, लोग उन्हें अपने कंधों पर उठाकर डांस कर रहें हैं और वे भी त्योहार मनाने के लिए रंग बिखेरते नजर आए।