देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली के इस मौके पर देशभर में लोग रंगों और गुलाल से सराबोर हैं. सभी राज्यों में लोग होली के त्योहार के जश्न में डूबे हुए हैं और एक दूसरे को रंगों से बधाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी होली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
विश्व प्रसिद्ध मथुरा होली के रंग भी आज नजर आए। मथुरा के लोग जहां होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, वहीं वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी होली धूमधाम से मनाई गई।
रंगों का त्योहार होली बिहार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बंगाल समेत राज्य के सभी हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है. कई इलाकों में लोग बिहार की मशहूर 'कुर्ताफड़ होली', कई जगह 'रंगों की होली' और फगुआ और जोगिरा के गीतों के बीच 'धूल होली' का लुत्फ उठा रहे हैं.
पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी होली के रंगों में रंगा हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होली के रंग से नहीं बच पाए और उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर अपने समर्थकों के साथ होली मनाई.