पिछले दो साल से हम सभी कोरोना के कारण अपना पसंदीदा त्योहार अच्छे से नहीं मना पाए हैं। हालांकि, इस साल कोरोना मामलों में कमी के चलते होली और रंगपंचमी जैसे त्योहार छोटे से लेकर बुजुर्ग तक बड़े उत्साह के साथ मना रहें हैं। लेकिन अगर रंगो के इस त्योहार मे गाने न बजे तो फिर मजा थोड़ा फ़ीका नजर आता है। हम आपके लिए लेकर आए है वह गाने जो यादगार बना देंगे आपकी होली...!
1. रंग बरसे: 1981 की फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अक्सर यह गाना होली पर ज्यादा सुनाई देता है।
2 . होली के दिन: शोले (1975) फिल्म में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का यह गीत दर्शकों के बीच हिट है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।
3 . बलम पिचकारी: ये जवानी है दीवानी (2013) में दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर ने अभिनय किया था, इस गाने को शाल्मली खोलगड़े और विशाल ददलानी ने गाया था। यह गाना अक्सर होली पर खूब रंग बिखेरता है।
4 . फिल्म गली गली: पटाखा (2018) में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था, यह गाना सुखविंदर सिंह ने गाया है।
5. सोनी सोनी: फिल्म मोहब्बतें (2000) से उदित नारायण द्वारा यह गाया गया, इस गाने का वीडियो देखने के बाद आप जरूर होली खेलना चाहेंगे।
6. होली खेले रघुवीरा: मूवी बागबान (2003) अमिताभ बच्चन के इस गाने को हेमा मालिनी और अमिताभ पर फिल्माया गया था। यह गाना अक्सर होली पर खूब रंग बिखेरता है।
7 . लहू मुह लग गया: फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013) का गाना दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच की लव केमिस्ट्री को दर्शाता है।
8 . डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली: वक्त (2005) का अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा द्वारा अभिनीत यह गाना हिट है। गाने को अनुमलिक और सुनिधि चौहान ने गाया है।
9. बद्री की दुल्हनिया: वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) का यह गाना होली के दिन निश्चित रूप से किसी का भी ध्यान खींच लेगा।
10. आज ना छोडेंगे: फिल्म 'कटी पतंग' के इस गाने को गाया है जेश खन्ना और आशा पारेख ने, होली पर लोग इस गाने पर खूब हसी मजाक करते है।