मध्यप्रदेश के गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा उज्जैन के दौरे पर हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा गुरुवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गर्भगृह से भगवान महाकालेश्वर का पूजन कर रुद्राभिषेक किया। जिसके बाद उन्हें कुछ देर नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए भी देखा गया।
उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, उज्जैन प्रवास के दौरान आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
फिर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने डॉ. मोहन यादव की माता लीला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मिश्रा ने डॉ. मोहन यादव की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर गए और इस कठिन समय में यादव परिवार को सांत्वना दी।