प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर कहा, सुझाव आया कि अप्रैल 2022 से मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पुनः प्रारंभ की जाए। योजना में पूरी रेल में यात्रा के साथ बसों तथा कम यात्री होने पर रेल की बोगियाँ रिजर्व कर यात्रा कराने का विचार भी रखा गया। दूर के तीर्थ-स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को वायुयान से तीर्थ-यात्रा कराने के संबंध में भी सुझाव प्राप्त हुआ। योजना के संबंध में यह भी सुझाव रखा गया कि अप्रैल से आरंभ होने वाली प्रथम तीर्थ-दर्शन यात्रा में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित सभी मंत्रीगण भी शामिल होंगे। योजना के लिए जाने वाली ट्रेनों में प्रत्येक बोगी पर संबंधित जिले का नाम अंकित हो। इससे यात्रियों और उनसे विभिन्न स्टेशनों पर मिलने आने वाले लोगों को भी सुविधा होगी। अप्रैल में पहली यात्रा काशी विश्वनाथ जी की कराने और कबीर चौरा के दर्शन के साथ गंगा स्नान की भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तीर्थ-दर्शन यात्रा आरंभ करने के साथ ही "माँ तुझे प्रणाम योजना" में युवाओं को देश की सीमाओं पर भेजा जाएगा। देश भक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए यह योजना बहुत प्रभावी है।
गृह मंत्री @drnarottammisra की प्रेस वार्ता https://t.co/IcQN4dodwv
— Jansampark MP (@JansamparkMP) March 26, 2022
गृह मंत्री कहा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित मंत्री समूह द्वारा प्रस्तुत सुझावों को सुनने के बाद कहा कि योजना को एकीकृत किया जाएगा। एक विभाग ही योजना संचालित करेगा। दंपति को प्रमाण-पत्र और दीवार घड़ी जैसे घरेलू उपयोग के सामान दिए जाएंगे। व्यवस्थित आयोजन के लिए समिति कार्य करेगी। कन्या विवाह योजना के संबंध में सुझाव प्राप्त हुआ कि विवाह में राशि के स्थान पर गृहस्थी के लिए उपयोगी सामान भेंट किया जाए। सामान गुणवत्तापूर्ण हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित कर पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की जाए। विवाह आयोजन के लिए वार्षिक कैलेंडर विकसित कर तिथियाँ निर्धारित की जाए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आगामी अप्रैल माह में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।