यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में रूस कहर बरपा रहा है। पूरे शहर में भयानक हमले हो रहे हैं और जिस तरह से रूस ने खार्किव में एक बड़ी सरकारी इमारत को निशाना बनाया उससे पूरी दुनिया हिल गई।
Russia is waging war in violation of international humanitarian law. Kills civilians, destroys civilian infrastructure. Russiaʼs main target is large cities that now fired at by its missiles.
— MFA of Ukraine 🇺🇦 (@MFA_Ukraine) March 1, 2022
📍Kharkiv, Administration building pic.twitter.com/BJgyNnDp1h
सरकारी भवन पर मिसाइल हमले में 10 की मौत :
रूस ने खार्किव शहर में एक बड़ी सरकारी इमारत पर मिसाइल दागी। जानकारी के अनुसार, इसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए। इमारत के मलबे से कम से कम 10 लोगों को बचा लिया गया है।
कीव, खार्किव सहित कई शहरों पर रूसी हमले :
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के छठे दिन राजधानी कीव और खार्किव में नागरिकों की जान गंभीर खतरे में है। रूस की सेना का कहना है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहरों खार्किव, चेर्निहाइव और कीव में लगातार कई बम विस्फोट हुए। लगभग 40 मील के काफिले में रूसी टैंक और अन्य सैन्य वाहन पूरे शहर में मार्च कर रहे हैं। डरे-सहमे लोगों पर वह कहर बरपा रहे हैं।