हार और जीत तो हर खेल का हिस्सा होती है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन मे जब कभी हार का सामना करना पड़े तो हमें कभी मायूस नहीं होना चाहिए यही एक खेल और खिलाड़ी की स्पिरिट होती है। जब ये हौसला अफजाई भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की जाए तो इससे बढकर तो कुछ और हो ही नहीं सकता।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं मिताली राज एक टीवी शो में बताया कि बताया कि 2017 में जब हमारी टीम T-20 वर्ल्ड कप खेल कर वापस आई थी, तो हमारे प्रधानमंत्री ने हमें समय दिया और वे हमारी टीम से प्राथमिकता से मिले और हमारा हौसला भी बढ़ाया। यद्यपि हम फाइनल मैच हार गए थे।
Respect, honour and recognition are most important for sportspersons. India's pride @M_Raj03 recalling PM @Narendramodi Ji's caring attitude towards players. pic.twitter.com/R8SOCcIe6c
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 11, 2022
मिताली ने कहा कि हमारी टीम की हर खिलाड़ी को पीएम मोदी ने नाम से पहचाना और हर एक के सभी सवालों के भी जवाब दिए। ये मेरे लिए और हमारी टीम की हर खिलाड़ी के लिए बड़े सम्मान की बात है। पीएम ने ये भी कहा कि भले ही आप मैच हार गए हैं, लेकिन फिर भी आप लोगों ने लाखों लोगों का दिल जीता है, ये बात किसी के लिए भी एक सच्ची प्रेरणा के समान है।
मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही हैं। मिताली टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली महिला है। जून 2018 में, मिताली राज T-20 में 2000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनीं। मिताली राज महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रनों को पार करने वाली एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।