बारिश के मौसम में अपने शरीर का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। अक्सर लोग बारिश के मौसम में गंदे पानी के संपर्क में आ जाते हैं, जिसके कारण उनके हाथों और पैरों में फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। फंगस इन्फेक्शन तब ज्यादा फैलता है जब आप गंदे पानी के सीधे संपर्क आ जाते है। ये शरीर पर खुजली, नेल इन्फेक्शन या फंफूद के रूप में दिखने लगता है।
 
ये पैरों पर उस जगह पर ज्यादा फैलता है, जहां नमी मौजूद होती है, जैसे- पैर की उंगलियों के बीच का हिस्सा, एड़ी और नाखून। इसलिए इस मौसम में पैरों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इन टिप्स को अपनाकर आप इस मौसम में अपने पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

फंगल इन्फेक्शन से बचने के उपाय

नमक के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल पैरों को फंगल इन्फेक्शन से बचा सकते हैं, बल्कि पैरों से आने वाली दुर्गंध को भी दूर कर सकता है। एक टब में पानी लें इसमें दो चम्मच नमक डालें और कुछ समय तक अपने पैरों को इसमें भिगोकर रखें। ऐसा करने से आपकी एडियां साफ हो जाएंगी, और आप फंगल इन्फेक्शन की समस्या से भी बचा जा सकते हैं।

पैरों के नाखूनों में गंदगी जमा हो सकती है, जिसके कारण फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आप नाखुनों को समय-समय पर काटते रहें। इससे आपके पैर सुंदर और आकर्षक तो दिखेंगे ही साथ भी साफ भी रहेंगे।

बारिश के मौसम में सही स्लीपर्स का चुनाव करें। ऐसे स्लिपर्स पहनें, जिससे आपके पैर और नाखून दोनों को बारिश के पानी के संपर्क में आने से रोका जा सके। सही फुटवियर के चुनाव से पैरों को हवा भी लगती रहेगी।