पीडीएफ

आजकल हम ज्यादातर पीडीएफ फाइलों का इस्तेमाल पढ़ने के लिए करते हैं। समाचार हो या किताब, लोग अब इसे केवल पीडीएफ फाइल में ही पढ़ना पसंद करते हैं। वास्तव में, एक पोर्टेबल दस्तावेज़ फ़ाइल (पीडीएफ) एक पोर्टेबल फ़ाइल दस्तावेज़ है जिसे आप कहीं भी आसानी से पढ़ सकते हैं। अगर आपके पास भी एक पीडीएफ फाइल है और उसके कंटेंट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप एक पीडीएफ फाइल को कैसे एडिट कर सकते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि पीडीएफ क्या है और इसे कैसे एडिट किया जा सकता है। 

पीडीएफ फाइल क्या है?

पीडीएफ एक फाइल फॉर्मेट है जो आपकी फाइल को पोर्टेबल फाइल जैसे टेक्स्ट फाइल, फोटो, वर्ड डॉक्यूमेंट आदि को पढ़ने योग्य फाइल में बदल देता है। इसके बाद आप इस फाइल को इंटरनेट की मदद से कहीं भी भेज सकते हैं। इस फाइल को आसानी से पढ़ा जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको पीडीएफ रीडर सॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ेगी। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप इस फाइल को ओपन भी कर सकते हैं और एडिट भी कर सकते हैं।

पीडीएफ फाइल को ऑनलाइन संपादित करने का सबसे अच्छा विकल्प

बता दें कि पीडीएफ फाइल को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से एडिट किया जा सकता है। हालाँकि, कई बार PDF फ़ाइल को ऑफ़लाइन edit नहीं किया जा सकता है। इसलिए पीडीएफ को ऑनलाइन एडिट करना एक अच्छा विकल्प है। पीडीएफ फाइलों को ऑनलाइन वेबसाइटों का उपयोग करके संपादित किया जा सकता है। आजकल कई वेबसाइटें हैं, जो पीडीएफ को ऑनलाइन एडिट करती हैं। आप किसी भी दस्तावेज़ को आसानी से एक पीडीएफ फाइल में डाल सकते हैं। आप इसमें किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ को सहेज सकते हैं और इसे Google ड्राइव या कहीं भी ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं और जब चाहें इसे संपादित कर सकते हैं।

पीडीएफ फाइल को कैसे एडिट करते हैं?

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर से Sejda.com वेबसाइट पर जाना होगा। अब जैसे ही आप वेबसाइट ओपन करेंगे आपके सामने एक पेज खुलेगा। यहां आपको पीडीएफ दस्तावेज़ को संपादित करने का विकल्प दिखाई देगा। यहां क्लिक करें। जब आप एडिट पीडीएफ डॉक्यूमेंट पर क्लिक करेंगे तो एक और नया पेज खुलेगा जहां आपको पीडीएफ फाइल अपलोड करनी है। अब जहां पर अपलोड पीडीफ़ फाइल लिखी हुई है उस पर क्लिक करें। जब आपकी पीडीएफ फाइल अपलोड हो जाएगी, तो आपको पीडीएफ डॉक्यूमेंट दिखाई देगा। अब आप फाइल को एडिट कर सकते हैं।