इंस्टाग्राम आज हर किसी का पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है। इस ऐप की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया जाता है। भारत उन देशों की सूची में सबसे ऊपर है जहां इंस्टाग्राम यूजर्स सबसे ज्यादा हैं। फोटो शेयरिंग ऐप के लेटेस्ट फीचर ने इसे यूजर फ्रेंडली बना दिया है।
आपको बता दें कि Instagram आपको फोटो पोस्ट करने के साथ-साथ शॉर्ट-वीडियो बनाने, लाइव होने और वीडियो-कॉलिंग करने की सुविधा देता है। साथ ही, इंस्टाग्राम में कुछ इन-बिल्ट फीचर्स हैं जो बहुत मददगार हैं। जैसे, अनसैंडेड मैसेज, स्टोरी में कुछ लोगों को छिपाना, स्टोरी को सिर्फ पसंदीदा लोगों के साथ शेयर करना। लेकिन कुछ लोग यह नहीं जानते कि इंस्टाग्राम में किसी पोस्ट को बिना डिलीट किए कैसे छिपाया जाए।
Instagram:
किसी पोस्ट को बिना डिलीट किये कैसे छुपाये ?

कई बार ऐसा होता है कि आप अपनी एक पोस्ट को कुछ खास फॉलोअर्स को दिखाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर पाते, आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैसे छिपा सकते हैं।
अपनी पोस्ट को छिपाने के लिए आपको सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोलना होगा और फिर अपनी प्रोफाइल में जाना होगा। यहां अब उस पोस्ट को सेलेक्ट करें जिसे आप अपने फॉलोअर्स से छिपाना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपनी पोस्ट के ऊपरी दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अब आपको आर्काइव का ऑप्शन दिखाई देगा। अपने खाते से पोस्ट छिपाने के लिए यहां क्लिक करें।
इंस्टाग्राम पोस्ट को कैसे अनआर्काइव करें?
अपनी पोस्ट को अनआर्काइव करने के लिए, आपको सबसे पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट खोलना होगा और फिर अपनी प्रोफाइल पर जाना होगा। इसके बाद अब आपको ऊपर दाएं कोने में मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करना है। फिर 'आर्काइव' विकल्प पर क्लिक करें और आप उस पोस्ट को देख सकते हैं जिसे आपने पहले छिपाया था। उसके बाद आपको अपनी पोस्ट को ओपन करना है और थ्री-डॉट ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपकी प्रोफाइल पर नाम का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर टैप करें।