बदलता मौसम आपके बालों को रूखा और बेजान बना सकता है। आजकल का वातावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि बालों का टूटना एक आम समस्या हो गई है। आज हम आपको घर पर हेयर स्पा करने का तरीका बता रहे हैं।
अगर आपके पास हेयर स्पा करने का समय नहीं है, अगर ऐसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ प्राकृतिक चीजों की जरूरत होगी, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही हेयर स्पा क्रीम बना सकते हैं। बदलते मौसम में आप इस हेयर क्रीम को महीने में दो बार जरूर लगाएं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप इस प्राकृतिक हेयर स्पा क्रीम को स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं।
आइए जानते हैं कैसे बनाएं हेयर स्पा क्रीम-
कोकोनट हेयर स्पा क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको नारियल का दूध चाहिए। आधे नारियल को कद्दूकस कर लें और दूध निकालने के लिए एक पतले कपड़े में छान लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच एलोवेरा मिलाएं। इसके बाद इसमें तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। अगर आपका स्कैल्प ऑयली है, तो आप टी ट्री ऑयल की भी 6-7 बूंदें भी मिला सकते हैं। फिर इसे दो चम्मच दही डालकर मैश कर लें और एक केला मिलाएं।
इसे क्रीम के रूप में तैयार करें।
कैसे करें अप्लाय
इस क्रीम को अपने बालों पर लगाने के लिए आपको अपने बालों को धोना और साफ करना होगा। याद रखें कि आपके बाल धूल, गंदगी या तेल से मुक्त होने चाहिए। इसके बाद गीले बालों को सेक्शन में बांटकर बालों में क्रीम लगाएं। आप इसे स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नॉर्मल पानी से धो लें। आप इसे शैंपू करके बालों से पूरी तरह हटा सकते हैं लेकिन कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। आपके बाल बहुत ही सॉफ्ट हो जाएंगे।