छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में प्रभारी एसडीएम ने खुद अपने हाथों से नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की. नस कटने से काफी मात्रा में खून बहने लगा. आईएएस को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ उनका इलाज जारी है.

आईएएस अधिकारी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी वजह स्पष्ट नही हो पाई है. जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले ही आईएएस अधिकारी की शादी हुई है.

आईएएस अधिकारी के इस कदम से प्रशासनिक महकमा भी हतप्रभ नजर आया. अभी तक इस घटना का कोई ठोस कारण स्पष्ट नही हो पाया है.

हालाकि इस तरह का कदम उठाने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. 29 वर्ष के अभिषेक सराफ 2019 बेच के 8वी रेंक के आईएसआईएस है जो कि वर्तमान में अमरवाड़ा प्रभारी एसडीएम पद पदस्थ है.