भोपाल। मप्र कैडर के वर्ष 1999 बैच के आईएएस अधिकारी डा. मनोहर अगनानी का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का आवेदन स्वीकृत हो गया है। वे इस समय प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने गत 6 दिसम्बर 2022 को केंद्र एवं राज्य सरकार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का आवेदन दिया था। 

राज्य सरकार ने तीन माह पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का नोटिस देने संबंधी प्रावधान को शिथिल कर डा. अगनानी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति 6 जनवरी 2023 से स्वीकृत कर दी है। वे अब 6 जनवरी की अपरान्ह स्वैच्छिक आधार पर सेवानिवृत्त हो जायेंगे।