ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास होगी वहीं टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह अंजिक्य रहाणे को शामिल किया गया है। 

BCCI ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया। ऑस्ट्रेलिया की कंडिशन को देखते हुए टीम में पाँच तेज़ गेंदबाज़ों को शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी,  मोहम्मद सिराज, उमेश यादव के साथ जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर बतौर तेज़ गेंदबाज़ टीम में शामिल किये गए हैं जबकि आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में तीन स्पिनर को शामिल किया गया है।  

टीम इस प्रकार है-

रोहित शर्मा, शुभम गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएलराहुल, केएस भरत (विकेट-कीपर) आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट