दीपावली का पर्व दीपों का पर्व है। इस मौके पर एक तरफ जहां लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं. तो वहीं पटाखे फोड़ना भी इस त्योहार का हिस्सा है। दीपावली के मौके पर पटाखे फोड़ने के दौरान कई बार हाथ-पैर जलने की घटना भी हो जाती है। ऐसे में बच्चों की देखभाल करना जरूरी हो जाता है। यदि आप सावधान रहें तो आप इस समस्या को आसानी से हल कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि सावधानी बरतने पर भी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। साथ ही जलने से होने वाली सूजन और भी असहनीय होती है। इस समय अगर आप यह उपाय याद रखेंगे तो आपको जल्दी आराम मिलेगा।

इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं-

1. तुलसी के पत्तों का रस लगाने से जल्दी आराम मिलता है। यह सूजन को कम करता है और संक्रमण के जोखिम को भी कम करता है। यह उपाय दाग-धब्बों की संभावना को भी कम करता है।
2. नारियल का तेल लगाने से भी जलन से राहत मिलती है। यह सूजन को कम करता है और निशान को फैलने से रोकता है।
3. कटे हुए आलू को जले पर लगाने से आराम मिलता है। यह जले हुए क्षेत्र को ठंडा रखता है और सूजन को कम करता है।
4. घाव पर गाजर का लेप भी एक कारगर उपाय है। इसे हल्के हाथों से लगाने से आराम मिलता है।
5. गाय का घी लगाने से जलन ठीक होती है।