सुबह शाम खाने में रोटी हर घर में ज़रूर बनती है लेकिन हम जो रोटी खा रहे हैं, वह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं या नहीं? यह बात शायद किसी को पता न हो लेकिन घर में रोटियां सीधे गैस की आंच पर ही सेकी जाती हैं. जानिए इससे हमें कैसे फायदा या नुकसान होता है.
रोटी को सीधी आंच पर नहीं पकाना चाहिए-
रोटी को कुरकुरी बनाने के लिए घर की महिलाएं इसे सीधे गैस की आंच पर सेंकती है. इससे रोटियां ज्यादा पकी और कुरकुरी बनती है लेकिन ये रोटियां आपको कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं? आप इसके बारे में नहीं जानते होंगे. आइए आपको इस रोटी को सेंकने का सही तरीका बताते हैं.
जानिए इसके नुकसान के बारे में-
पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी पत्रिका में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, रोटी सेकते समय वायु प्रदूषक निकलते हैं. जिसे WHO ने हानिकारक बताया है. इस हवा का नाम कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड है.
यह रसायन हानिकारक होता है-
न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक डॉ. पॉल ब्रेट द्वारा प्रकाशित एक शोध में कहा गया है कि जो महिलाएं सीधी आंच पर रोटियां सेंकने की जल्दी में होती हैं. यह आंच कार्सिनोजेनिक रसायन छोड़ता है जो रोटी के साथ आपके शरीर में प्रवेश करता है. जो आपके लिए हानिकारक है.
हालांकि, उन्होंने यह भी लिखा कि यह निर्णायक रूप से नहीं कहा जा सकता है कि सीधी आंच पर सेकी गई रोटी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. अभी इस पर और शोध किए जा रहे हैं लेकिन अब तक हुए तमाम शोधों को देखते हुए कहा गया है कि सीधे आंच पर पकी हुई रोटी हानिकारक होती है.
इसलिए अगर आप डॉक्टर की सलाह मानते हैं तो रोटी को तवे पर रखकर ही सेंक लें. सावधानी बरतने में ही बुद्धिमानी है क्योंकि बीमारी पता पूछकर नहीं आती.