दांत हमारी खूबसूरती में निखार लाने का काम करते हैं। हमारी मुस्कुराहट को और भी ज्यादा आकर्षक लगती है अगर हमारे दांत भी साफ़ और चमकदार हों। दांतों को ठीक से साफ न करना, ज़्यादा चाय, कॉफी पीना, सिगरेट पीना, गुटखा या तम्बाखू आदि खाने से दांतों में पीलापन आ जाता है। कई बार जेनेटिक कारणों से भी दांत पीले हो जाते हैं।

दांतों में पीलापन आम समस्या है। दांतों पर चिपकने वाले इस पदार्थ को मेडिकल भाषा में टार्टर कहा जाता है। दांतों की सड़न, सांसों की बदबू और मुंह से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं, तो आपको टार्टर को हटाने के घरेलू उपाय जानने चाहिए।

संतरे का छिलका : खट्टे फल आमतौर पर दांतों का मैल हटाने में अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें एसिड होता है।आप छिलके को सीधे अपने दांतों पर 2-3 मिनट तक रगड़ सकते हैं या पेस्ट बनाकर अपने दांतों पर लगा सकते हैं। आप जो भी चुनें, बाद में गुनगुने पानी से अपना मुंह धो लें। सप्ताह में कई बार दोहराएं। नींबू का तेल बैक्टीरिया से लड़ता है।

नारियल के तेल : नारियल के तेल से कुल्ला करना दांतों की बीमारी से राहत पाने का सबसे सरल और असरदार उपाय है। ऑयल पुलिंग लोकप्रिय प्रक्रिया है और यह मुंह में जमा गंदगी को सोख लेता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसके लिए 1-2 टेबल-स्पून तेल को अपने मुंह में 10-15 मिनट के लिए घुमाएं। फिर इसे बाहर थूक दें और गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।

स्ट्रॉबेरी और टमाटर : टमाटर और स्ट्रॉबेरी दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं। दांतों को चमकाने के लिए आप इन दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों में से किसी एक को काटकर उसका गूदा बनाकर दांतों पर लगाएं। 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर अपना मुंह धो लें।

एलोवेरा और ग्लिसरीन : 1 कप पानी में 1 टीस्पून एलोवेरा जेल, 4 टीस्पून वेजिटेबल ग्लिसरीन, 10 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल और 4 टेबलस्पून बेकिंग सोडा मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट से अपने दांतों को दिन में एक बार तब तक ब्रश करें। इसे हर 3-4 दिन में एक बार दोहराएं। एलोवेरा दांतों और मसूड़ों को ठीक करने में मदद करता है।

लौंग : लौंग का उपयोग दांतों के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। यह आपके मुंह में मौजूद रोगाणुओं से भी लड़ता है। लौंग को पीस लें, थोड़ा सा जैतून का तेल डालें और मिश्रण को दाग वाले क्षेत्रों पर लगाएं।