शराब को आज मनोरंजन से जोड़ा जा रहा है. पार्टी हो या कोई खुशी का मौका, कहीं बाहर जाना हो या दोस्तों से मिलना, 'पार्टी' करना इन दिनों एक आम बात हो गई है. 

लोग यह जानते हुए भी कभी-कभार पी लेते हैं कि शराब शरीर के लिए हानिकारक है. तो कुछ लोग हर दिन ड्रिंक का सेवन करते हैं, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है. 

लीवर के साथ-साथ शराब का शरीर के अन्य अंगों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने लगे तो शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है.

यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण को देखते हैं, तो शराब को अलविदा कहने का समय आ गया है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

सूजन-

अगर आपको ब्लोटिंग की समस्या हो रही है. अगर आपका पेट फूला हुआ महसूस हो रहा है, तो इसका मतलब है कि शराब के सेवन से आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. शराब से स्वस्थ आंत के बैक्टीरिया प्रभावित हो रहे हैं. यह आपकी आंत को बर्बाद कर सकता है. अगर आपको जरा सा भी ऐसा महसूस हो तो तुरंत शराब पीना बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें.

बीमार महसूस करना-

यदि आप नियमित रूप से शराब पीते हैं, तो आपको बार-बार बीमार होने का खतरा होता है क्योंकि शराब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती है. शराब का सेवन करने से आपके रक्त में रोग से लड़ने वाली कोशिकाएं मर जाती हैं, जिससे आप बीमार हो जाते हैं. अगर आपको ऐसा लगता है तो शराब छोड़ दें.

नींद न आना-

बहुत से लोग सात से आठ घंटे की उचित नींद नहीं ले पाते हैं. शराब आपकी नींद में खलल डाल सकती है. अगर आपको हर दिन सोने में परेशानी हो रही है, तो शराब छोड़ने का समय आ गया है. पर्याप्त नींद भी उतनी ही जरूरी है, जितना रोजाना व्यायाम करना जरूरी है.

त्वचा या दांतों की समस्या-

अगर आपको स्किन डिसऑर्डर हो रहा है, आपकी स्किन ओवर सेंसिटिव हो रही है, आपकी स्किन ड्राई हो रही है तो बेहतर है कि शराब छोड़ दें. अगर आपको लगता है कि आपके दांतों की जड़ें कमजोर हो रही हैं तो तुरंत ही आप शराब छोड़ दें.