अरोमा थेरेपी से पाएं नेचुरल निखार

अरोमा थेरेपी में प्रेशर पॉइंट्स पर दबाव डालकर शरीर को रिलैक्स किया जाता है ताकि स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा मिल सके। एसेंशियल ऑयल से यह निखार बना रहता है। इसमें नेचुरल प्लांट्स के एक्स्ट्रैक्ट और ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये एसेंशियल ऑयल्स मनमोहक और खुशबूदार फूल देने के साथ ही शरीर के मस्क्यूलर सिस्टम को भी एक्टिव कर देते हैं। अलग अलग स्किन टाइप के लिए अलग तरह के ऑयल्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

ऑयली स्किन

ऐसी स्किन के लिए टी ट्री ऑयल त्वचा को पोषण देने का काम करता है। खासतौर पर यह ऑयली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। मुहांसों की समस्या के अलावा दाग-धब्बों पर भी इसका जादुई असर होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल 

रोजाना लोशन के साथ एक बूंद टीटी ऑयल का इस्तेमाल करें। इसे सीधे दाग वाली जगह पर लगा सकते हैं। लेमन एसेंशियल ऑयल भी ऑयली स्किन और एको जैसी परेशानी से छुटकारा दिलाने में कारगर है।

एजिंग स्किन

लोबान एसेंशियल ऑयल में हीलिंग और एंटीसेप्टिक तत्व पाए जाते हैं और यह हर स्किन टाइप को सूट करता है। यह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्किन की परेशानियों को दूर करता है।

ऐसे करें इस्तेमाल: मर्ह या पचुरी ऑयल को 30 मिली ऑलिव ऑयल या बादाम के तेल में मिला लें और मसाज ऑयल की तरह इसका इस्तेमाल करें।