'द कश्मीर फाइल्स' एक बार फिर सुर्खियों में है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के जूरी हेड नदव लापिड द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' को घटिया और प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया है। इसके बाद ' फिल्म स्टार अनुपम खेर ने IFFI जूरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इसे कश्मीरियों का अपमान बताया। भारत में इज़राइल के राजदूत ने भी जूरी हेड नदव लापिड के बयान की आलोचना की है।
गोवा में आयोजित 53वें फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में IFFI के ज्यूरी प्रमुख नदव लापिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को अश्लील और प्रोपेगंडा फिल्म करार दिया था। उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह के फिल्म फेस्टिवल में ऐसी फिल्म देखकर हैरान हूं। नदव लापिड के बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है।
' फिल्म स्टार अनुपम खेर ने भी मामले को लेकर रिएक्शन दिया है। अनुपम खेर ने 'कश्मीर फाइल्स' के जूरी हेड की टिप्पणी पर कहा कि "...यदि प्रलय सही है, तो कश्मीरी पंडितों का पलायन भी सही है। ये सब पूर्व नियोजित लगता है टूलकिट गिरोह सक्रिय हो गया। भगवान इसे सद्बुद्धि दें..'
'द कश्मीर फाइल्स' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने ट्वीट किया- झूठ कितना भी बड़ा क्यों न हो, सच के आगे छोटा ही होता है।
फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्वीट किया- सबसे बड़ी गलती सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से नदव लैपिड को IFFI जूरी का प्रमुख नियुक्त करना था। इसलिए मंत्रालय में इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
एक अन्य ट्वीट में अशोक पंडित ने कहा कि इजरायली फिल्म निर्माता नादव लापिड ने कश्मीर फाइल्स को अश्लील फिल्म बताकर आतंकवादियों के खिलाफ भारत की लड़ाई का मजाक उड़ाया। उन्होंने भाजपा सरकार में 7 लाख कश्मीरी पंडितों का अपमान किया है। यह IFFIGoa2022 की विश्वसनीयता के लिए एक बड़ा झटका है।
भारत में इज़राइल के राजदूत नूर गिलोन ने भी कश्मीर फाइल की आलोचना पर IFFI के जूरी प्रमुख नदव लापिड को एक खुला पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इसे भारतीयों को समझना चाहिए, इसलिए मैं इसे हिब्रू में नहीं लिख रहा हूं। उन्होंने नदव लैपिड पर तंज कसते हुए कहा, आपको शर्म आनी चाहिए। भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवता कहा गया है।
आपने IFFI गोवा में जजेस के पैनल की अध्यक्षता करने के लिए भारतीय निमंत्रण और उनके भरोसे, सम्मान और गर्मजोशी से स्वागत का घोर दुरुपयोग किया है।