मानसून देश के कई राज्यों के मुहाने तक आ चुका है. दक्षिण-पश्चिम मानसून मुंबई और आसपास के अन्य इलाकों में आ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के बकाया हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों, कोंकण-मुंबई और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी के मुताबिक गुजरात कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो दिनों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य और पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि 2-3 दिनों में कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा. के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम में मानसून आगे बढ़ेगा। ओडिशा के कुछ हिस्से, बंगाल और सिक्किम, झारखंड और बिहार में बारिश होगी। अगले दो दिनों में पश्चिमी प्रायद्वीपीय तट पर तेज बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि दो दिनों के दौरान भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में हीटवेव की स्थिति भी जारी रहने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की मुंबई में आधिकारिक शुरुआत 11 जून है। आईएमडी मुंबई के अनुसार ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में तेज हवाओं के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना है। मुंबई में आज भी तेज बारिश हो सकती है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रह सकता है. आईएमडी ने दिन के दौरान हल्की गरज की भविष्यवाणी की। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में लू की स्थिति हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की कमी आएगी. हालांकि 15 जून तक कोई बड़ी राहत मिलने की संभावना नहीं है।