देश में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत आज से हो गई है। ये त्यौहार देश ही नही विदेशो में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग इस दिन घर में लोग गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते है। खेल जगत में भी गणेश चतुर्थी की धूम है। विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए गणेश चतुर्थी की भक्तो को बधाई दी है। भारत के क्रिकेटर्स के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर भी भगवान श्री गणेश जी आराधना में डूबते नजर आए।
गणेश जी की फोटो के सामने हाथ जोड़े नजर आए डेविड वार्नर
डेविड वार्नर गणेश चतुर्थी के मौके पर डेविड वार्नर ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर गणेश जी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऑस्ट्रलियन टीम की जर्सी पहने डेविड वार्नर गणेश जी के विशाल स्वरुप के सामने खड़े हैं। इस फोटो के साथ वार्नर ने लिखा - मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। आपको ढेर सारी खुशियां मिले।
.jpg)
भारतीये क्रिकेटर्स ने भी दी गणेश चतुर्थी की बधाई
वॉर्नर के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है. पंत ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह खुद बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। जबकि विराट कोहली ने भगवान गणेश जी की फोटो शेयर कर 'हैप्पी गणेश चतुर्थी' लिखा। पूर्व क्रिकेटर और ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर गणेश जी की एक फोटो शेयर लिखा मन्त्र लिखा है-ॐ गं गणपतये नमो नम: श्री सिध्धीविनायक नमो नम: अष्टविनायक नमो नम: . गणपती बाप्पा मोरया।