दूध पीने के फायदे तो हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में कुछ खास चीजें मिला दी जाएं तो उसका पोषण दुगना हो जाता है। ऐसी ही एक चीज है सोंठ। सोंठ का प्रयोग आमतौर पर घरों में सर्दी-जुकाम या मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन अगर आप दूध में सोंठ डालकर पीते हैं तो आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में..!

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं-

दूध में दालचीनी या सोंठ मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह अदरक का ही सूखा रूप है। यह स्वाभाविक रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। इसके लिए गर्म दूध में सोंठ डालकर पिएं।

सर्दी और फ्लू से बचाव-

गर्म दूध में लौंग डालकर रोज रात को सोते समय पीने से सर्दी-जुकाम से जल्दी आराम मिलता है। लौंग के एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण वायरस के विकास को रोककर बैक्टीरिया से लड़ते हैं। साथ ही दालचीनी के साथ दूध पीने से गले की खराश दूर होती है।

पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त-

सोंठ वाला दूध पीने से पेट की गैस, अपच, पेट दर्द आदि पेट की समस्याएं दूर हो जाती हैं। सोंठ के विरोधी गुण पेट में पाचक रस को बेअसर करने और अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

रक्तचाप को नियंत्रण में रखना-

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें अदरक वाला दूध पीना चाहिए। अदरक का दूध रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रक्त को पतला भी करता है, जो धमनियों में रक्त के थक्कों को रोकता है और रक्तचाप को कम करता है।

हड्डियों को रखें मजबूत-

हड्डियों के लिए अदरक का दूध बहुत फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों की कमी से शरीर में कैल्शियम और हड्डियों का नुकसान होता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में सोंठ वाला दूध विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर होता है। ये दोनों चीजें हड्डियों के लिए बेहद जरूरी हैं। सोंठ के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको गठिया के खतरे से बचाते हैं। इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी हड्डियों को संक्रमण से बचाने का काम करती है।

अदरक/ सोंठ वाला दूध कैसे बनाये-

सोंठ वाला दूध बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म कर लें। फिर सोंठ का पाउडर डालकर उबाल लें। इसके बाद दूध को छान लें और रात को इसका सेवन करें। कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी से पीड़ित लोगों के लिए सोंठ फायदेमंद हो सकती है।