भोपाल: राज्य शासन के खाद्य विभाग ने 13 जिला उपभोक्ता न्यायालयों में पदस्थ 8 अध्यक्षों एवं 11 सदस्यों को अपने पद पर 65 वर्ष की आयु तक बने रहने की अधिसूचना जारी कर दी है। ये सभी चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त होने वाले थे। ऐसा इसलिये किया गया है क्योंकि भारत सरकार द्वारा नवीन नियम जारी किये जाने वाले हैं तथा इसके अनुसार इन जिला आयोगों में भर्ती की प्रक्रिया होनी है, इसलिये यह प्रक्रिया पूर्ण होने तक इन्हें 65 वर्ष की उम्र तक पद पर बनाकर रखा गया है।
इनमें शामिल हैं : विदिशा में शशिकलॉ चन्द्रा अध्यक्ष, उज्जैन में सुश्री जसवीर कौर सासन अध्यक्ष, छिन्दवाड़ा में उपेन्द्र कुमार सोनकर अध्यक्ष, ग्वालियर में राजेन्द्र प्रसाद शर्मा अध्यक्ष एवं रेवती रमन मिश्रा सदस्य, सागर में राजेश कुमार कोष्ठा अध्यक्ष, रीवा में सुदीप कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं सुशील कुमार मिश्रा सदस्य, भोपाल क्रमांक-1 में योगेश दत्त अध्यक्ष एवं श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय सदस्य, सतना में श्यामाचरण उपाध्याय अध्यक्ष एवं उमेश गिरी सदस्य, जबलपुर में मनोज कुमार मिश्रा एवं अमित सिंह तिवारी सदस्य, नर्मदापुरम में सुश्री सरिता द्विवेदी सदस्य, सीहोर में सोमेन्द्र सक्सेना सदस्य एवं सीहोर में श्रीमती पूजा खनूजा सदस्य, देवास में आनंद कुमार दुबे सदस्य, अनूपपुर में राजेन्द्र द्विवेदी सदस्य।