Income Tax Department Raid: आयकर (Income Tax) विभाग ने बुधवार को बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है. ख़बरों के मुताबिक, कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह छापेमार कार्रवाई की गई है.

सोशल मीडिया

आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. छापेमारी के दौरान टीम को करोड़ों रुपए की नगदी बरामद हुई, जिसे गिनते-गिनते मशीन ठप हो गई. इस छापे में आईटी विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है.

सोशल मीडिया

छापेमारी के समय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद के लिए CISF के जवान भी मौके पर मौजूद रहें. फ़िलहाल, कंपनी के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

अब तक प्राप्त हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को देर रात तक की गई गिनती में 50 करोड़ रुपये के कैश की बरामदगी की बात सामने आई है. हालांकि, इस मोटी रक़म की गिनती करते समय कई बार मशीन अचानक ख़राब भी हुई.

बता दें कि प्राप्त हुई रक़म का आकड़ा इससे और भी ज्यादा हो सकता हैं. क्योंकि, नोटों की गिनती का काम फ़िलहाल जारी है और यह पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम का पता चल पाएगा.

मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, अभी भी ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर के अलावा झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी अभियान चल रहा है. कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी.