भोपाल।राज्य के विधि विभाग ने राज्य के न्यायिक सेवा के सेवारत सदस्यों एवं रिटायर्ड जजों के मंहगाई भत्ते में वृध्दि कर दी है। सेवारत जजों को 1 जनवरी 2023 से 38 प्रतिशत के स्थान पर 42 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। 

इसी प्रकार, रिटायर्ड जजों को भी 1 जनवरी 2023 से छठवें वेतनमान पर 212 प्रतिशत के स्थान पर 221 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जायेगा।