भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट गुरुवार से खेला जा रहा है। अहमदाबाद में सुबह 9 बजे इस टेस्ट का टॉस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम और ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बेनीज की मौजूदगी में हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए एक परिवर्तन किया है। टीम में मोहम्मद शमी को मोहम्मद सिराज के स्थान पर शामिल किया गया है। वहीं मेहमान टीम बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।
टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट जीतने पर टीम सीरीज जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर जाएगी और अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी टेस्ट जीत गई तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।