भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में गुरुवार हो गया है। मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम भी इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप ने पिछले मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया था और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे।
दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। पहले मैच में फेल होने वाले यासिर अली की जगह मोमिनुल हक को मौका दिया गया है। वहीं, इबादत हसन की जगह तस्किन अहमद को मौका मिला है।
कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का कारण पिच पर घास की मौजूदगी को माना जा रहा है जो तेज़ गेंदबाज़ी के लिए मददगार होगी। इसलिए अतरिक्त तेज़ रूप में जयदेव उनादकट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
पहले टेस्ट में भारत ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। चेतेश्वर पुजारा ने दोनों पारियों में कमाल की बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में पुजारा 90 रन बनाए थे और दूसरी पारी में नाबाद शतक जड़ा था। वहीं, शुभमन गिल ने भी दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव ने भी बल्ले के साथ कमाल किया था।
टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है। यहां हारने पर भारतीय टीम तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी और फाइनल की रेस में दक्षिण अफ्रीका से पीछे हो जाएगी। वहीं, यहां जीतने पर भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल में भिड़ने की राह आसान हो जाएगी।
बांग्लादेश: नजमुल हसैन शान्तो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद।
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।