भारत ने दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस बीच मैदान में एक अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी-20 में बीच मैदान में सांप निकल आया, जिसे देखकर सनसनी फैल गई।
सुरक्षाकर्मियों ने सांप को मैदान से बाहर किया, लेकिन इस दौरान प्लेयर्स के साथ मैदान का स्टाफ भी सकते में आ गया। मैदान पर आये सांप की चर्चा पूरे मैच के दौरान होती रही।
अगर मुकाबले की बात की जाये तो डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका 16 रन से हार गई है। दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ 238 रनों का पीछा कर रही थी।
पहली पारी में, सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, जिससे भारत ने 20 ओवरों में 237/3 का बड़ा स्कोर बनाया। भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।