सिंगरौली जिले के बैरियर खनहना पर विवाद के बाद बदमाशों ने वनकर्मी पर फायरिंग कर दी, जिससे वनकर्मी संजीव शुक्ला घायल हो गए। उनके पैर और हाथ में चोट आई है।
वनकर्मी शुक्ला ने इस मामले में विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य और उसके सहयोगी धर्मेंद्र सिंह पर ड्यूटी के दौरान मारपीट करने और गोली चलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने विवेक वैश्य समेत पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। सिंगरौली के एसपी वीरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है और मामले के दोषियों पर केस दर्ज कर लिया है, दोषियों पर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।