भोपाल: राज्य शासन के जल संसाधन विभाग की दो सिंचाई योजनाओं में भ्रष्टाचार होने संबंधी शिकायतों की जांच हेतु ईएनसी विनोद कुमार देवड़ा ने जांच एक दल गठित कर पन्द्रह दिन के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। जिला सीहोर के अंतर्गत कन्याखेड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम केशोपुर पुनर्वास कार्य में 7 करोड़ 45 लाख रुपये के सुनियोजित भ्रष्टाचार, फर्जी बिलिंग और पद के दुरुपयोग की शिकायत तथा बीना रिफायनरी बेतवा बैराज परियोजना की तकनीकी अयोग्यता, वित्तीय हेर-फेर और भुगतान अनियमिततायें, ज्वाईंट वेंचर नियमों के उल्लंघन एवं दोषपूर्ण गारंटी के माध्यम से सरकारी धन को संकट में डालने की शिकायत की जांच कार्यालय बोधी जल संसाधन मंडल भोपाल के अधीक्षण यंत्री बीएल निनामा एवं सहायक यंत्रीद्वय राघवेन्द्र सूर्ययन एवं संयम झांझरी करेंगे।