भोपाल: जंगल महकमे में सीधी भर्ती के आईएफएस की पदस्थापना आदेश में पॉवर पॉलिटिक्स और प्रेशर का असर दिखाई नहीं दिया। शासन ने मुख्यालय के सभी प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी कर दिए। जबकि 2022 बैच के लगभग आधा दर्जन आईएफएस अधिकारियों ने पीपीपी के जरिए प्राइम पोस्टिंग के प्रयास किए थे। कुछ अधिकारियों को निराशा हाथ लगी है।
राज्य शासन ने मंगलवार को स्थानांतरण सूची जारी की, तो संबंधित अधिकारी निराश हो गए।
राज्य शासन ने तबादला सूची के अनुसार एसडीओ सिवनी श्रेयस श्रीवास्तव (2021) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल कार्यालय में उप वन संरक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार ए प्रभजन रेड्डी (2022) एसडीओ शिवपुरी (सा) को उत्पादन देवास का डीएफओ बनाया। अंशुल तिवारी (2022) एसडीओ विश्रामगंज (सा.) उत्तर पन्ना को डीएफओ रायसेन उत्पादन, गुरलीन कौर (2022) एसडीओ कुरई (सा.) दक्षिण सिवनी को डीएफओ छिंदवाड़ा उत्पादन और सुंदर निवेदन एम (2022) एसडीओ बैतूल को उपवन संरक्षक राज्य वन विकास निगम भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किया गया है।
वहीं मेनगा व्ही. (2022) एसडीओ उत्तर सागर को डीएफओ पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल और हितेश खंडेलवाल (2022) एसडीओ रीवा को डीएफओ सिवनी उत्पादन, विकास शर्मा (2022) को एसडीओ नरसिंहपुर से डीएफओ सामाजिक वानिकी वृत्त इंदौर, एसडीओ नीरज निश्चल को गुना से उप वनसंरक्षक कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल में पदस्थ किया गया है।