मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पिकअप गाड़ी और ट्रक की ज़बरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में पिकअप गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

चार से ज़्यादा मज़दूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को छिंदवाड़ा ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है; कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना स्थल की तस्वीरें भयावह हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी और मातम का माहौल है।