यूएई में खेले जा रहे एशिया कप का आज आखिरी लीग मैच है.ये मैच पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होगा। तीन टीमें भारत, अफगानिस्तान,और श्रीलंका पहले ही सुपर 4 में पहुँच चुकी है। वही सुपर 4 में पहुंचने वाली आखिरी टीम का फैसला आज पाकिस्तान और हांगकांग मैच के बाद होगा।
4 सितम्बर को हो सकती है भारत- पाक की भिड़ंत
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान एक फिर बार आमने -सामने हो सकती है। आज के मैच में पाकिस्तान अगर हांगकांग को हरा देती है तो पाकिस्तान की टीम एशिया कप के सुपर-4 में पहुंच जाएगी और फिर उसका मुकाबला 4 सितंबर रविवार को दुबई में भारत से होगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच इस एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को हो चुका है, जिसमे भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 147 रन बनाए थे उसके जवाब में भारत ने 2 गेंद बाकी रहते हुए जीत दर्ज की थी।
एशिया कप 2022 सुपर-4 का शेड्यूल
3 सितंबर - अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
4 सितंबर - भारत बनाम (पाकिस्तान या हॉन्ग कॉन्ग में जो क्वालीफाई करेगा)
6 सितंबर - भारत बनाम श्रीलंका
7 सितंबर - (पाकिस्तान या हॉन्ग कॉन्ग में जो क्वालीफाई करेगा) बनाम अफगानिस्तान
8 सितंबर - भारत बनाम अफगानिस्तान
9 सितंबर - श्रीलंका बनाम (पाकिस्तान या हॉन्ग कॉन्ग में जो क्वालीफाई करेगा)