भारत ने दूसरे वनडे में द. अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। यह भारत की लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 300वीं जीत है। भारत चेज करते हुए 300 वनडे जीतने वाला पहला देश बना। अब तीन वनडे की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। निर्णायक वनडे 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

द. अफ्रीका ने 278/7 का स्कोर बनाया। रीजा हेन्ड्रिक्स (74) और एडन मार्करम (79) ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। टीम इंडिया ने 45.5 ओवर में 3 विकेट पर 282 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच: श्रेयस (113*) ने दूसरा वनडे शतक जमाया जबकि ईशान (93) शतक से चूक गए।