महिलाओं के एशिया कप में भारत की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ये इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पहली हार है। पाकिस्तान की महिला टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 137 रन लगाए थे लेकिन जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 124 रन ही बना सकी।
ये टी-20 क्रिकेट में पिछले 6 साल में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भारत की पहली हार है। आखिरी बार साल 2016 में पाकिस्तान की टीम ने भारत को हराया था। पाक के लिए निदा डार ने 37 बॉल पर 56 रन की पारी खेली।
पाक कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पाक ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। आलराउंडर निदा डार ने 37 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। पूजा वस्त्राकर को भी दो सफलताएं हासिल हुईं ।
जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 124 रन ही बना पाई। टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्लेबाज़ी में निराश किया। विकेट कीपर बल्लेबाज़ ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई लेकिन वे जीत नहीं दिला सकीं।पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने 3 विकेट झटके।