इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेलने जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के वार्म अप मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 से 17 अक्टूबर के बीच यह मुकाबले खेले जाने हैं। भारतीय टीम को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले दो वार्म अप मैच खेलना है। भारत का टी-20 विश्व कप में पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होना है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप को 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच खेला जाना है।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सभी टीमों के लय हासिल करने के लिए प्रैक्टिस मैच का खेलना का मौका दिया जाता है। आईसीसी ने इस साल होने वाले इन मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में उतरने से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। विश्व कप में भाग लेने वाली सभी 16 टीमों के लिए मेलबर्न और ब्रिस्बेन में प्रैक्टिस मैच का आयोजन होगा।

पहले दौर में उतरने वाली टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और जंक्शन ओवल में 10 से 13 अक्टूबर के बीच प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। दूसरे दौर यानी सुपर 12 में जगह बनाने वाली टीमें 17 और 19 अक्टूबर के बीच ब्रिस्बेन में प्रैक्टिस मैच खेलेंगी। 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 वार्म-अपशेड्यूल:

  • 10 अक्टूबरः वेस्टइंडीज बनाम संयुक्त अरब अमीरात, जंक्शन ओवल
  • 10 अक्टूबरः स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड, जंक्शन ओवला
  • 10 अक्टूबरः श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे, एमसीजी
  • 11 अक्टूबरः नामीबिया बनाम आयरलैंड, एमसीजी
  • 12 अक्टूबरः वेस्टइंडीज बनाम नीदरलैंड, एमसीजी
  • 13 अक्टूबरः जिम्बाब्वे बनाम नामीबिया, जंक्शन ओवल
  • 13 अक्टूबरः श्रीलंका बनाम आयरलैंड, जंक्शन ओवल
  • 13 अक्टूबरः स्कॉटलैंड बनाम यूएई, एमसीजी
  • 17 अक्टूबरः ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, द गाबा
  • 17 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, एलन बॉर्डर फील्ड
  • 17 अक्टूबरः इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, द गाबा
  • 17 अक्टूबरः अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, एलन बॉर्डर फील्ड
  • 19 अक्टूबरः अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, द गाबा 
  • 19 अक्टूबरः बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, एलन बॉर्डर फील्ड
  • 19 अक्टूबरः न्यूजीलैंड बनाम भारत, द गाबा, बिस्बेन ऑस्ट्रेलिया